मामूली विवाद में पोकलेन ऑपरेटर ने मालिक को उतार दिया मौत के घाट
सरगुजा
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के विकास खंड उदयपुर स्थित परसा ईस्ट एवं केते बासन कोल परियोजना में दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक पोकलेन ऑपरेटर पर आरोप है कि उसने अपने ही मालिक को पोकलेन के बकेट से दबाकर मार डाला. घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतक मोड़ा राम के भतीजे सरवन ने बताया कि सुबह 9 बजे करीब परसा खदान के अंदर मिट्टी हटाने के काम मे लगे पोकलेन के ऑपरेटर और मालिक के बीच आपस मे कुछ कहा सुनी होने पर पोकलेन के ऑपरेटर ने मालिक को बकेट से मारकर गिरा दिया.
इसके बाद आरोपी ने बकेट के दांता को कमर से निचले हिस्से पर घुसा दिया, जिससे राजस्थान के जोधपुर जिले के दातीवाड़ा ग्राम के निवासी 50 वर्षीय मोड़ा राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उनके साथियों ने अपने निजी वाहन से उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना कि सूचना अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस थाना प्रभारी मनोज प्रजापति में नेतृत्व पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंपने के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. उदयपुर पुलिस ने घटना के आरोपी आश मोहम्मद को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है.
bhavtarini.com@gmail.com 