मुंबई मैराथन में सुधा और रावत पहले नंबर पर, वर्ल्ड चैंपियनशिप का क्वॉलिफाइंग मार्क हासिल
मुंबई
एशियाई खेलों की पदक विजेता सुधा सिंह ने महिलाओं और नीतेंद्र सिंह रावत ने पुरुषों के वर्ग में रविवार को यहां टाटा मुंबई मैराथन में भारतीयों में पहला स्थान हासिल किया। इसी के साथ उन्होने दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के क्वॉलिफाइंग मार्क को भी हासिल किया। महिला वर्ग में सुधा सिंह भारतीयों में शीर्ष पर रहीं। उन्होंने 2 घंटे, 34 मिनट और 56 सेकंड का समय लिया जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
WONDER WOMAN! Many congratulations to Sudha Singh on winning top spot and breaking the course record in the Elite Indian Women's category ???#BeBetter
— Tata Mumbai Marathon (@TataMumMarathon) January 20, 2019
*provisional timings pic.twitter.com/VXwpnesq8P
यह आईएएएफ के सितंबर अक्टूबर में होने वाली दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप के 2 घंटे, 37 मिनट मे क्वॉलिफाइंग मार्क से भी कम है। एशियाई खेल 2010 और 2018 में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वालीं यह 3000 मीटर स्टीपलचेज की ऐथलीट ओवरऑल 8वें स्थान पर रहीं। उनका इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2:35:35 था जो उन्होंने 2015 में बीजिंग विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। तब वह 19वें स्थान पर रही थीं। ज्योति घाटे (2:45:48) भारतीय महिलाओं में दूसरे और जिगमेट गोल्मा (3:10:42) तीसरे स्थान पर रहीं।
KUDOS! Join us in congratulating @NrawatSingh on clinching top honors at #TMM2019 in the Indian Elite Men’s category ??#BeBetter
— Tata Mumbai Marathon (@TataMumMarathon) January 20, 2019
*provisional timings pic.twitter.com/17AiLBXguT
पुरुष वर्ग में रावत ने 2 घंटे 15 मिनट 52 सेकंड का समय निकालकर भारतीयों में पहला स्थान हासिल किया। वह विश्व चैंपियनशिप के क्वॉलिफाइंग मार्क 2 घंटे 16 मिनट से कम समय निकालने में भी सफल रहे। पिछले साल भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे गोपी ठोकनाल को ऐंठन के कारण नुकसान हुआ और वह 2 घंटे 17 मिनट तीन सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। करण सिंह को तीसरा स्थान मिला।
bhavtarini.com@gmail.com 
