मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मध्य क्षेत्रीय परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष का उनका यह कार्यकाल 7 से अगले एक साल के लिए होगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतरराज्य परिषद सचिवालय की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है।
राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत उत्तर, मध्य, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया है। मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तप्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश राज्य शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री सभी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष होते है। प्रत्येक क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्य के मुख्यमंत्री को रोटेशन में परिषद का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। जिनका कार्यकाल एक वर्ष का होता है।
अभी तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष थे जिनका कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त हो गया है। क्षेत्रीय परिषदें संबंधित क्षेत्रों के संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ ही अंतर राज्यीय समस्याओं को हल करने में राज्यों के बीच और केंद्र के साथ स्वस्थ्य वातावरण निर्माण में एक उच्च स्तरीय सलाहकार मंच स्थापित करता है।
bhavtarini.com@gmail.com 