मेट्रोमैन ई श्रीधरन का मानना है कि केरल में बहुमत से सत्ता में आएगी बीजेपी या बनेगी किंगमेकर

मेट्रोमैन ई श्रीधरन का मानना है कि केरल में बहुमत से सत्ता में आएगी बीजेपी या बनेगी किंगमेकर

 नई दिल्ली  
हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए मेट्रो रेल सहित पूरे भारत में कई प्रमुख परियोजनाओं को लागू करने वाले टेक्नोक्रेट, मेट्रोमैन ई श्रीधरन का मानना है कि केरल में भारतीय जनता पार्टी का भाग्य बदल सकता है। केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। यहां हर कोई किसको कितनी सीटें मिलेंगी इसका गणित लगाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि केरल में  या तो पार्टी के पास पूर्ण बहुमत होगा या किंगमेकर बनने लायक पर्याप्त संख्या में सीटें।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान एएनआई के साथ बातचीत करते हुए, श्रीधरन ने भरोसा दिखाया कि वह पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र जीतने जा रहे हैं। श्रीधरन ने एएनआई को बताया, "मुझे लगता है कि भाजपा के पास केरल में सीटें जीतने की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। केरल में  या तो पार्टी के पास पूर्ण बहुमत होगा या किंगमेकर बनने लायक पर्याप्त संख्या में सीटें।"

पलक्कड़ के मालमपुझा में गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो का हिस्सा रहे श्रीधरन ने इस कार्यक्रम को शानदार बताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकारों द्वारा लोगों के मनोबल पर इसका जबरदस्त प्रभाव पड़ेगा। लोग भाजपा को वोट देंगे।"