मेनिट के दो प्रोफेसर नहीं दे सके ज्वाइनिंग, तो आरजीपीवी के डॉ. कोठारी को बनाया मैपकास्ट का डीजी
भोपाल
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक के रूप में प्रोफेसर डॉ अनिल कोठाी को नियुक्त किया है। डॉ कोठारी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डायरेक्टर सेंटर आफ फार यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट, ट्रेनिंग एवं कोपोरेट अफेयर्स के रूप में कार्यरत है। इसके पहले मेनिट ही प्लेसमेंट आफिसर अरुण सक्सेना को डीजी रूप में नियुक्त किया था, लेकिन उन्हें मेनिट ने किन्ही कारणों से कार्यमुक्त किया। इसके बाद विभाग ने मेनिट की ही प्रोफेसर शुचि श्रीवास्तव को डीजी की नियुक्ति दी गई, लेकिन वे मेनिट से कार्यमुक्त नहीं हो सकी। इसी बीच कांग्रेस सरकार का तख्तापलट हो गया। इसलिए विभाग ने उनकी नियुक्ति को निरस्त करते हुए डॉ कोठारी को नियुक्त कर दिया है।
नियुक्त दोनों डीजी की जवाइंनिंग नहीं होने के कारण अभी तक राकेश आर्य डीजी का अतिरिक्त प्रभार निभा रहे हैं। मेनिट से दोनों डीजी कार्यमुक्त नहीं होने पर विभाग ने अब आरजीपीवी के प्रोफेसर पर विश्वास जताते हुए उन्हें डीजी नियुक्त किया है। इसलिए डॉ. कोठारी जल्द ही आरजीपीवी से कार्यमुक्त होकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
