राजधानी से उदयपुर-आगरा के लिए सीधी फ्लाइट की सौगात 

राजधानी से उदयपुर-आगरा के लिए सीधी फ्लाइट की सौगात 

भोपाल
भोपाल से दूसरे शहरों के लिए हवाई यात्राओं में लगातार इजाफा हो रहा है। रीजनल एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत अब भोपाल से चार शहरों के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा शुरू होने वाली है। एक अप्रैल से उदयपुर, आगरा, इंदौर और ग्वालियर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। इससे भोपाल से इन शहरों के लिए हवाई यात्रा के माध्यम से आवागमन करने वाले सैकड़ों यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। वहीं, हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा भोपाल से बेंगलुरू के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो चुकी है।

सूरत का राजधानी के बैरागढ़ से कपड़ों के व्यवसाय के कारण गहरा जुड़ाव है। लंबे समय से भोपाल से सूरत के लिए सीधी हवाई सेवा की मांग उठ रही है। इस मामले में स्पाइस जेट ने भोपाल से सूरत तक सीधी फ्लाइट चलाने की घोषणा की है। यह उड़ान जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा स्पाइस जेट चेन्नई और उदयपुर के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रहा है। 

स्पाइस जेट ने आगामी 31 मार्च से दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का भी निर्णय लिया है। इसका समय ऐसा रखा जा रहा है कि सुबह से यात्री भोपाल से रवाना होगा। दिनभर काम निपटाने के बाद वह शाम को भोपाल वापस भी आ सकते हैं।