राज्य में जल्द खुल सकता है क्रिकेट अकादमी, धोनी ने छत्तीसगढ़ सरकार को क्रिकेट अकादमी खोलने का भेजा प्रस्ताव
रायपुर
महेंद्र सिंह धोनी ने छत्तीसगढ़ सरकार को प्रस्ताव भेजा है। धोनी ने राज्य में क्रिकेट अकादमी खोलने का प्रस्ताव भेजा है। जिसके बाद धोनी के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। खेल विभाग नियमों का अवलोकन कर रहा है। खेल संचालक धर्मेश साहू ने बताया कि धोनी के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और सरकार इस मसले पर जल्द निर्णय लेगी।