राशिफल 22 मार्च

राशिफल 22 मार्च

मेष:

आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। लंबे समय से सोच रहे आर्थिक आयोजन को पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में नई योजनाएं बनाएंगे। दूसरों की मदद करने से आप खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। बीमार लोगों के स्‍वास्‍थ में सुधार आएगा। संघर्ष में आपकी जीत होगी।
वृषभ:

परिश्रम करें सार्थक परिणाम मिलेगा। आपकी वाणी और मधुरता से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। इसके चलते कुछ नए संबंध भी जुड़ेंगे। कला तथा पढ़ाई लिखाई में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए समय अनुकूल है। गणेशजी बाहर का भोजन करने से बचने की सलाह देते हैं।
मिथुन:

आप आज अत्यधिक भावुक रहेंगे। साथ ही जलाशयों से बचने की सलाह देते हैं। परिवार में स्‍वास्‍थ्‍य मिला-जुला रहेगा। नींद पूरी न होने से मन थोड़ा व्‍यथित हो सकता है।

 

कर्क:

आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना रहेगा। मन ताजगी और खुशी से भरा रहेगा। दोस्‍तों, सगे- संबंधियों के साथ मुलाकात होगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का प्‍लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।
सिंह:

आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी काम को करने से पहले सोच-समझ लें। परिवार में मेल- मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसने वाले मित्रों स्नेहीजनों के साथ का संदेश- व्यवहार लाभदायक साबित होगा। आय से अधिक खर्चें होने का योग है।
कन्या:

आपकी मधुर वाणी से नए संबंध बनेंगे। व्‍यापार और नौकरी में लाभ होंगे। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों से मुलाकात होगी। साथ ही उनकी ओर से उपहार मिलने से आप और भी खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
तुला:

स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखें। वाणी पर संयम रखें। मनोरंजन और शौक पर आ ज्‍यादा ही खर्चें होंगे। आध्‍यात्मिक व्‍यवहार से आपके आसपास अच्‍छा माहौल रहेगा।
वृश्चिक:

गणेशजी के आशीर्वाद से नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे- संबंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति होगी। सामाजिक समारोह या फिर यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नए स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग बन रहा है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

 
धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार- धंधे के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मकर:

गणेशजी कहते हैं कि बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया रूप देगी। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ कर सकते हैं। शारीरिक थकान महसूस होगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें।
कुंभ:

गणेशजी आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। झगड़े- विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आर्थिक रूप से तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ज्‍यादा सोचे नहीं, ईश्‍वर का ध्‍यान करें। सब बेहतर होगा।
मीन:

गणेशजी कहते हैं कि दैनिक कार्यों में से बाहर निकलकर आज आप घूमने- फिरने और मनोरंजन के बीच समय बिताएंगे। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। बाहर घूमने और भोजन करने का प्‍लान आपको खुश रखेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। दांपत्य जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है।(राशिफल स्रोत)