लंबित आवेदनों का त्वरित निपटारा करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
बेमेतरा
कलेक्टर श्री एम.डी. कावरे ने आज मंगलवार को टी.एल. बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को लंबित आवेदनों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए है। कलेक्टोरेट के दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं उच्च कार्यालय से प्राप्त पत्रों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने समय-सीमा प्रकरणों के साथ पी.जी.एन., जनसमस्या निवारण शिविर के लंबित प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की। जिलाधीश ने विभिन्न निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए जाने वाले कार्याें की सूची शीघ्र जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध करायें।
जिलाधीश ने बैठक में राजस्व अधिकारियों से स्कूलांे में बनने वाले आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की जानकारी ली। कलेक्टर ने जर्जर स्कूलों का चिन्हांकन कर उसे डिस्मेन्टल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री कावरे ने अधिकारियों को जिला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी परिसर में प्रारंभ होने वाले किसान उपभोक्ता बाजार के जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस बाजार में किसान अपने साग-सब्जी एवं अन्य उत्पाद लाकर यहां बेच सकेंगे, उन्हें तराजू-बाट एवं शेड उपलब्ध कराया जायेगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. मनहर, अपर कलेक्टर श्री एस.आर. महिलांग, एस.डी.एम. बेमेतरा श्री डी.एन. कश्यप, साजा- श्री उमाशंकर साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस, ई.पी.एच.ई. श्री परीक्षित चौधरी, डी.ई.ओ. श्री ए.के. भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा, कार्यपालन अभियंता विद्युत साजा श्री आर.बी. सिंह, जल संसाधन श्री कुलदीप नारंग, खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, जनपद पंचायत के सी.ई.ओ., नगरीय निकायों के सी.एम.ओ. सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
bhavtarini.com@gmail.com 
