लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद EC ने खत्म की आदर्श आचार संहिता
नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हं। एनडीए ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत से केंद्र में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। इसी के साथ ही चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है।
चुनाव आयोग ने शनिवार को राष्ट्रपति से मिलकर लोकसभा चुनाव 2019 की प्रति सौंपी और साथ ही उन सदस्यों के नाम भी सौंपे जो लोकसभा में चुनकर आए हैं। लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।
bhavtarini.com@gmail.com
