वझे की वजह से गृहमंत्री अनिल देशमुख हटाये जा सकते हैं
मुंबई
सचिन वझे मामले में ठाकरे सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री और शरद पवार की मुलाकात के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। सचिन वझे मामले में ठाकरे सरकार की छवि भी खराब हो रही है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के बदले जाने की भी जोरदार चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है। अनिल देशमुख की जगह किसी दूसरे चेहरे की तलाश किए जाने की खबरें अब सामने आ रही हैं। हालांकि चर्चा मुंबई पुलिस कमिश्नर के बदले जाने की भी शुरू है। यह गाज किस पर गिरेगी यह भविष्य के गर्भ में है।
महाविकास अघाड़ी सरकार में पड़ी फुट
राम कदम ने कहा है कि सचिन वझे का बचाव करने वाली शिवसेना की वजह से महाविकास अघाड़ी सरकार के घटक दलों के बीच में तकरार शुरू है। महाविकास अघाड़ी सरकार में वझे की वजह से भारी दरार और फूट पड़ी है। राम कदम ने यह भी सवाल उठाए हैं कि क्या गृहमंत्री अनिल देशमुख सचिन वझे और शिवसेना के रिश्तो की जांच करने की हिम्मत जुटा पाएंगे? कदम ने कहा यह तो तय है कि बड़े नेता और अफसर भी इस मामले में शक के घेरे में हैं और उनको बचाने के लिए शिवसेना वकालत करती हुई नजर आ रही है।
सचिन वझे के नार्को टेस्ट की मांग
महाराष्ट्र (Maharashtra) बीजेपी के नेता और विधायक राम कदम (MLA Ram kadam) ने अब एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे के नार्को टेस्ट (Sachin Waze Narco Test) की मांग की है। रामकदम का कहना है कि इसे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार पर यह आरोप भी लगाया है कि जो अधिकारी पूरे षडयंत्र का प्रमुख था वही पूरे केस का जांच अधिकारी भी था। इससे पता चलता है महाराष्ट्र सरकार यह सबकुछ जानबूझकर करवा रही थी। क्या महाराष्ट्र सरकार कुछ बड़े नामों को बचाना चाहती थी?
bhavtarini.com@gmail.com 
