वर्षों से फरार नक्सली को एसटीएफ की विशेष टीम ने शिवहर से किया गिरफ्तार

वर्षों से फरार नक्सली को एसटीएफ की विशेष टीम ने शिवहर से किया गिरफ्तार

पटना
नक्सली रामबाबू सहनी को एसटीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वर्षों से फरार इस नक्सली को एसटीएफ की विशेष टीम ने शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। एसटीएफ के मुताबिक रामबाबू सहनी शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मलिकाना का रहनेवाला है। उसके खिलाफ तरियानी और श्यामपुर भटहां थानों में मामले दर्ज हैं। साल 2008-09 के आसपास से ही उसके खिलाफ हत्या और नक्सली वारदातों से जुड़े मामले दर्ज हुए थे। वह प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है और इलाके में संगठन को मजबूत बनाने के काम में जुटा था।