वैक्सीन का उत्पादन करने अमेरिका ने कच्चा माल देने का दिया भरोसा

वैक्सीन का उत्पादन करने अमेरिका ने कच्चा माल देने का दिया भरोसा

वाशिंगटन
कोरोना वैक्सीन को बनाने के लिए कच्चे माल की कमी के बाद भारत ने अमेरिका से कच्चे माल पर लगाई गई रोक को हटाने का आग्रह किया था। अब राहत की खबर आ रही है कि अमेरिका भारत को वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने को तैयार हो गया है। बता दें कि दोनों देशों के एनएसए के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया है। इस बयान में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने को तैयार हैं।

दोनों देशों की 70 वर्षों से अधिक की स्वास्थ्य साझेदारी है। जिसके तहत पोलियो अभियान, एचआईवी,  स्मॉल पॉक्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई। अब दोनों देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भी साथ लड़ाई जारी रखेंगे। कोरोना महामारी की शुरुआत में  भारत ने अमेरिका के अस्पतालों के लिए मदद भेजी थी अब अमेरिका ने भी भारत के मुश्किल हालात में मदद करने के लिए दृढ़ता दिखाई है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार, अमेरिका ने भारत में कोविशील्ड वैक्सीन के निर्माण के लिए आवश्यक कच्चे माल की पहचान कर ली है जिसे तुरंत भारत को उपलब्ध कराए जाएंगे।

भारत में फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स को बचाने और कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जरूरी वेंटिलेटर्स, पीपीई किट्स, रेपिड डायगनॉस्टिक टेस्ट किट्स आदि भी तुरंत मुहैया करवाई जाएंगी। साथ ही अमेरिका भारत को तुरंत ऑक्सीजन जेनरेशन और उससे जुड़ी सप्लाई को देने के लिए विकल्पों पर काम कर रहा है।

अमेरिका की तरफ से भारत में फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जरूरी पीपीई किट्स, वेंटिलेटर्स, रेपिड डायगनॉस्टिक टेस्ट किट्स भी उपलब्ध करवाए   जाएंगे। ऑक्सीजन किल्लत पर भी अमेरिका भारत की मदद के लिए आगे आया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार  अमेरिका भारत के लिए ऑक्सीजन   सप्लाई को देने के लिए विकल्पों पर काम कर रहा है।