शमा सिकंदर का वाइट बिकीनी अवतार, फैंस खुश
अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट अदाओं के लिए सुर्खियां बटोरने वालीं शमा सिकंदर एक बार फिर अपने इन्हीं जलवों की वजह से चर्चा में हैं। शमा सिकंदर को बिकीनी से किस हद तक प्यार है, यह उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को देख अंदाजा लगाया जा सकता है। वह अक्सर बिकीनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कुछ दिन पहले शमा सिकंदर ने ब्लैक कलर की बिकीनी में फोटो पोस्ट की थी और अब उन्होंने वाइट कलर की बिकीनी में कहर ढा दिया है। शमा ने अपनी लेटेस्ट बिकीनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है और फैंस उनके इस बोल्ड लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। किसी ने उनके फिगर की तारीफ की, तो किसी ने खूबसूरती की।
शमा सिकंदर की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 