शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की लगी होर्डिंग, मुलायम को मिली जगह

लखनऊ
अखिलेश से खफा शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया है। जिसके बाद शुक्रवार को पार्टी की पहली होर्डिंग लखनऊ में लगाई गई है। होर्डिंग में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और बेटे आदित्य की तस्वीर लगी है। इसके साथ ही अजीत यादव, अजेन्द्र यादव, अनूप यादव और विकास सिंह की भी तस्वीर मौजूद है। वहीं शिवपाल के लखनऊ स्थित आवास के बाहर भी यह होर्डिंग लगाई गई है। कई होर्डिंग में तो समाजवादी नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की भी फोटो लगी है।

 
इससे पहले शिवपाल ने वीरवार को अपनी पार्टी का विस्तार किया है। जिसमें रघुराज को शामिल किया गया है। बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान रघुराज ने अपने सैंकड़ाें समर्थकों संग समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। बताया जाता है कि उनके पार्टी छाेड़ने का कारण अखिलेश और शिवपाल में आपसी रार थी। 

बता दें कि शिवपाल पहले ही बता चुके हैं कि सेक्युलर मोर्चा का गठन उन्होंने मुलायम सिंह यादव से पूछकर किया है। इसके साथ ही वो 2019 में यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का एेलान कर चुके हैं।