शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2' में पंजाब की शान बढ़ाने पहुंचे संजीव और रॉबीन

मुंबई
सिंगिंग रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2' में कोई कनाडा से आकर अपनी आवाज का जादू चला रहा है तो कोई रूस से। वे बॉलिवुड गीतों को गाकर यह बता रहे हैं कि उनका दिल हिंदुस्तानी म्यूजिक के लिए धड़कता है।

देश-विदेश के कई प्रतिभागियों के बीच पंजाब से आए दो लड़के संजीव और रॉबीन ने अपनी सुरीली अावाज से काफी धमाल मचाया है। इन दोनों लड़को ने पंजाब का नाम रोशन कर दिया है। इन्होंने शो में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है।

बता दें कि अॉडिशन के लिए हजारों लोग गए थे, ये दोनों उन हजारों में से चुने गए है। संजीव और रॉबीन अपनी कड़ी मेहनत से टॉप 11 में पहुंच गए है।

इनकी अावाज सुन इन्हें जजों से कॉम्पलिमेंट मिले है। मेगा अॉडिशन के बारे में संजीव और रॉबीन बताते है कि हमने मेगा अॉडिशन में गाना गा कर अपनी जगह टॉप 13 में बनाई। फिर ग्रेंड प्रीमीयर में परफॉर्मेंस के बाद हमे सिंगर मीका सिंह के साथ गाने का मौका मिला।