सत्र शुरू होते ही लोधीपारा चौक पर फिर लगा बेरिकेट्स
रायपुर
प्रशासन अपने ही बनाये नियमों व आदेशों का पालन नहीं कर पाती है तो दूसरों से परिपालन करवाने की क्या उम्मीद करें। जिला प्रशासन ने विधानसभा सत्र के दौरान लोधी पारा चौक के पास बैरिकेट नहीं लगाने का निर्णय लिया था,क्योंकि सामान्य दिनों में इस मार्ग पर सुबह से शाम तक यातायात का खासा दबाव रहता है जिसके चलते यहां हमेशा ट्रैफिक जाम लगे रहता है और विधानसभा सत्र शुरू होने पर बैरिकेट लगा देने से लोगों की मुसीबतें और बढ़ जाती हैं। विधानसभा सत्र के दौरान इस बैरिकेट को यहां से हटा कर आगे लगाने का निर्णय लिया गया ताकि यातायात की आवाजाही सुचारू रूप से चल सके। लेकिन इस पर अमल नहीं हो रहा है, शनिवार की सुबह से पुन: लोधीपारा चौक के पास बैरिकेट लगाने का शुरू हो गया। जो अब पूरे सत्र अवधि के दौरान यथावत रहेगा।
bhavtarini.com@gmail.com 