सौंसर विधानसभा में नाथ ने किया मतदान, कमलनाथ ने कहा ईवीएम इतनी बड़ी संख्या में खराब कैसे 

सौंसर विधानसभा में नाथ ने किया मतदान, कमलनाथ ने कहा ईवीएम इतनी बड़ी संख्या में खराब कैसे 

भोपाल 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ईवीएम खराब होने पर गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश भर से बड़ी संख्या में ईवीएम खराब व बंद होने की जानकारी सामने आ रही है। इससे मतदान प्रभावित हो रहा है। मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लग रही है। नाथ ने सवाल करते हुए कहा कि इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे। इससे पहले कमलनाथ ने अपने बेटे नकुल नाथ के साथ सौंसर विधानसभा के शिकारपुर में मतदान किया। 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्र दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि जो  मशीन खराब होती है और उसके स्थान पर बदली जा रही है। उनके नंबर जरूर नोट किए जाएं, नई मशीन आने पर उसे वोटिंग चाहू करने के पूर्व 100-50 वोट डाल कर चेक करने की सलाह दी थी।