सीएम कमलनाथ का बीजेपी नेताओं से सवाल- क्या पत्नियों के गहने बेच जुटा रहे हैं चुनावी खर्च?
मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए बयान दिया है. सीएम कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी नेताओं के चुनावी खर्च को लेकर पूछा है 'मोदी जी जो हवाई जहाज में जाते हैं, इसका खर्चा कहां से आता है? क्या बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने जेवर बेचकर चुनाव का खर्च उठ रही हैं.' उन्होंने कहा इसका जवाब बीजेपी का कोई नेता नहीं देगा. दिल्ली में जो बीजेपी ने 100 करोड़ रुपए की लागत से दफ्तर बनवाया है. आखिर ये पैसा बीजेपी के पास कहां से आया?
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और पूर्व सीएम शिवराज को एटीएम का बहुत तजुर्बा है. पीएम मोदी पहले कहते थे कि अच्छे दिन आने वाले हैं. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वे अच्छे दिन की बात नहीं कर रहे हैं. सीएम ने बीजेपी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा बीजेपी के पास मुद्दा कोई नहीं है. बीजेपी सिर्फ़ राजनीति का ध्रुवीकरण करना चाहती है. मालेगांव ब्लास्ट की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा को एक दिन पहले बीजेपी ने टिकट देकर हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की है.
वही पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा पीएम मोदी के पास मुद्दे नहीं बचे है. इसलिए वे अपनी हर सभा में कमलनाथ को याद करते हैं. उन्होंने कहा ‘मुझे काम करते बस चार महीने ही हुए हैं. इस बार चुनाव लड़ रहे दलों का एजेंडा मोदी को हटाना है. इसलिए चुनाव के बाद सब बैठेंगे और सरकार बनाएंगे.''
bhavtarini.com@gmail.com 
