सीएम गहलोत के आवास पर कल होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक
नई दिल्ली
राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। राज्य के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट राजधानी दिल्ली में समर्थकों के संग पहुंचे हुए हैं और गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में रुके हैं। वहीं एक दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था। एक प्रत्याशित घटना के तहत राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की तरफ से कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के आरोप में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को नोटिस कर जारी बयान रिकॉर्ड करने के लिए समय मांगा गया है।
एसओजी के समन पर बोले गहलोत- राजस्थान के कई मंत्रियों और नेताओं को भेजा गया है
अशोक गहलोत ने सरकार को अस्थिर करने के प्रयास को लेकर उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को राजस्थान पुलिस के एसओजी की तरफ से किए गए समन के बाद कहा कि मीडिया इसे अलग तरीके से पेश न करे। गहलोत ने कहा कि एसओजी को जो कांग्रेस दल ने बीजेपी नेताओं की तरफ से खरीद-फरोख्त को लेकर शिकायत की थी उस बारे में मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, चीफ व्हीप, कुछ मंत्रियों और विधायकों को बयान देने के लिए नोटिस भेजा गया है। कुछ मीडिया द्वारा उसे अलग रुप से प्रस्तुत करना उचित नहीं है।
bhavtarini.com@gmail.com 