सीजीपीएससी परीक्षा में दंपती पहले और दूसरे नंबर पर नोट्स पति ने बनाए

सीजीपीएससी परीक्षा में दंपती पहले और दूसरे नंबर पर नोट्स पति ने बनाए

रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से 36 पदों के लिए आयोजित मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ख और ग भर्ती परीक्षा में पति-पत्नी ने मेरिट लिस्ट में पहला और दूसरा रैंक हासिल किया है. प्रदेश में यह पहला मामला है जब किसी भर्ती परीक्षा में पति-पत्नी ने टॉप के दो स्थान हासिल किया है. मुख्य नगर पालिका अधिकारी की परीक्षा में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाले रायपुर के अनुभव सिंह और उनकी पत्नी विभा सिंह हैं.

जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा में अनुभव सिंह को 300 में से 278 और विभा सिंह को 268 अंक मिले हैं. वहीं, साक्षात्कार में अनुभव सिंह को 30 में से 20 जबकि विभा को 15 नंबर मिले हैं. अनुभव का चयन इससे पहले भी चार सरकारी पदों के लिए हो चुका है लेकिन उन्होंने हर बार छोड़ दी. वहीं, पत्नी विभा वर्तमान में जनपद पंचायत बिल्हा में एडीईओ हैं. दोनों पति-पत्नी 2008 से पीएससी की तैयारी कर रही हैं.

मुताबिक अनुभव ने बताया कि वे 2008 से पीएससी मुख्य परीक्षा तक पहुंच रहे थे, लेकिन इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पा रहे थे. विभा ने जॉब के साथ सीएमओ की तैयारी की और दूसरा रैंक हासिल किया. अनुभव जब जॉब में थे तो वे पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहा थे. इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी.

बीवी काम कर रही है और ये घर में बैठकर पढ़ रहा है-

इस दौरान अनुभव को कई तरह के तंज भी सुनने को मिले. लोगों ने कहा- बीवी काम कर रही है और ये घर में बैठकर पढ़ रहा है. लोगों की बातों को अनसुना कर वे पढ़ाई पर फोकस करते रहे. पहले दोनों कोचिंग से पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन एक साल से स्ट्रेटजी में बदलाव किया और सेल्फ स्टडी पर फोकस किया. नोट्स भी खुद तैयार किए. मेहनत रंग लाई और इस बार दोनों को सफलता हाथ लगी.