सेवानिवृत्ति पर श्री हरिप्रपन्न त्रिपाठी को भावभीनी बिदाई

रायपुर
जनसम्पर्क संचालनालय के भृत्य श्री हरिप्रपन्न त्रिपाठी को उनकी सेवानिवृत्ति पर आज यहां संचालनालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभकामनाओं सहित भावभीनी बिदाई दी। श्री त्रिपाठी संचालनालय में लगभग 14 वर्षाें से कार्यरत थे। वह तत्कालीन मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी थे। राज्य निर्माण के बाद निगम के विघटन के बाद वहां के कर्मचारियेां को छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम (सी.आई.डी.सी.) में संविलियन कर प्रतिनियुक्ति पर अलग-अलग विभागों में भेजा गया था।
श्री त्रिपाठी जनसम्पर्क संचालनालय में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। उन्होंने राज्य परिवहन और जनसम्पर्क संचालनालय को मिलाकर राज्य शासन को लगभग 35 वर्षाें तक अपनी सेवाएं दी। सेवानिवृत्ति पर आयोजित बिदाई समारोह में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की।