स्वीप अभियान के तहत् साक्षरता क्लबों में गतिविधियों का संचालन जारी

सूरजपुर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के0सी0 देवसेनापति के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के0पी0 साय से प्राप्त जानकारी अनुसार भारत निर्वाचन आयोग ने साक्षरता क्लब का गठन कर उसके द्वारा न्युज वोटर/फ्युचर वोटर एवं चुनाव पाठशाला अंतर्गत महाविद्यालयों में उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में तथा मतदान केन्द्रों में साक्षरता क्लबों द्वारा मतदान प्रक्रिया एवं मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिसमें प्रत्येक जिलों में कुल 52 साक्षरता क्लबों का गठन किया गया था, जिसमें 02 महाविद्यालयों से 15 उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से एवं 35 मतदान केन्द्रों में साक्षरता क्लब बनाये गये तथा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उन्हें प्रशिक्षित कर किट प्रदाय किये गये थे। उन्हीं किट के माध्यम विभिन्न गतिविधियाॅ कराते हुए आमजनों एवं बच्चों को मतदाता एवं मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया जाना है।

तत्संबंध में सूरजपुर जिले में विभिन्न साक्षरता क्लबों द्वारा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही वर्तमान में चल रहे पुनरीक्षण के दौरान सूरजपुर एवं प्रतापपुर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कराते हुए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का फार्म 06 भरवाया गया। सूरजपुर महाविद्यालय से ही लगभग 90 विद्यार्थियों का फार्म 06 जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है। प्राप्त फार्म को संबंधित तहसील में कराया जाकर उन पर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।