हंगामे के बीच बिलासपुर नगर निगम के महापौर ने 767 करोड़ का पेश किया बजट

हंगामे के बीच बिलासपुर नगर निगम के महापौर ने 767 करोड़ का पेश किया बजट

बिलासपुर 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में शनिवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक काफी हंगामेदार रही. बैठक में शहर की समस्याओं समेत 39 एजेंडा को शामिल किया गया था. शहर के महापौर किशोर राय ने अपने कार्यकाल का 5वां और अंतिम बजट पेश किया. इस बीच सभा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चला.

वहीं नगर निगम की सामान्य सभा में महापौर किशोर राय ने हंगामे के बीच 767 करोड़ का बजट पेश किया. महापौर ने कहा कि शहर के विकास को देखते हुए यह बजट पेश किया गया है. इसमें हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है. इसके अलावा अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी को भी शामिल किया गया है.

नगर निगम की सामान्य सभा शुरू करने के पहले सभापति अशोक विधानी ने प्रश्नकाल शुरू किया, जिसमें कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास और गरीबों के मकान आवंटन में भर्ष्टाचार का आरोप लगाया गया. इसके अलावा कांग्रेस ने कहा कि यहां से राज्य शासन को भ्रामक जानकारी दी जाती रही है. सीवरेज परियोजना को हाइड्रोलिक टेस्ट के बिना हैंडओवर नहीं लिया जाएगा.

वहीं कांग्रेस के आरोप के बाद महापौर ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री से सीवरेज को लेकर बताया गया है कि 90 प्रतिशत काम हो गया. सिर्फ 3 किलोमीटर तक ही काम बाकी है. इस जवाब के बाद मंत्री जी सहमत हैं.