हिमा दास देश की गोल्डन गर्ल को करेगी मप्र सरकार सम्मानित
भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि एथलीट हिमा दास को सम्मान निधि देने के मुद्दे पर राज्य सरकार कार्यवाही करेगी। शून्यकाल में सदस्यों द्वारा हिमा दास को सम्मान निधि दिए जाने की मांग उठाई, जिस पर कमलनाथ ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि हिमा दास ने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। ऐसा करके उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है।
इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि हिमा दास ने महज 18 दिनों में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने सदन की ओर से हिमा दास को बधाई दी। वहीं भाजपा की नीना वर्मा ने कहा कि हिमा दास को राज्य सरकार की ओर से सम्मान निधि दी जानी चाहिए। विधायक संजय यादव और अन्य विधायकों ने भी इसका समर्थन किया।
bhavtarini.com@gmail.com 
