अजीत जोगी का आरोप, किसानों से कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस कर रही मज़ाक

अजीत जोगी का आरोप, किसानों से कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस कर रही मज़ाक

रायपुर 
छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी को लेकर राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस उसने एक तरीके से मजाक कर रही है. एक ऐसा चौकाने वाला मामला राजनांदगांव जिले से सामने आया है, जहां पर तीन किसान सामने आये है जिनका कर्ज तो माफ नहीं हुआ बल्कि उनको जेल की हवा खानी पड़ी. गौरतलब हो कि कांग्रेस ने सरकार सत्तासीन होने के बाद किसानों के कर्ज माफी का वायदा पूरा करने का जोर-शोर से बखान तो किया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है.

बता दें कि राजनांदगांव जिले के तीने ऐसे किसान हैं जिन्होने निजी बैंक से कर्ज लिया था. लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है. राजनांदगांव के किसान परेशान है और राज्य सरकार पर कई तरह के आरोप भी लगा रहे है. पीड़ित किसानों का आरोप है कि निजी बैक द्धारा उन पर FIR करा दी गई. जिसके बाद पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया.

दरअसल सभी पीडित किसान पूर्व सीएम अजीत जोगी से मिलने उनके निवास पहुंचे थे. किसानों के साथ खैरागढ़ के जोगी कांग्रेस विधायक देवव्रत सिंह भी मौजदू थे. अजीत जोगी ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कर्ज माफी का तो स्वागत किया है, लेकिन किसानों के कर्ज माफी को लेकर नीति को स्पष्ट न करने को लेकर सरकार पर आरोप लगाए है. पूर्व सीएम अजीत जोगी का कहना है कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों के खेल खेला जा रहा है.

तो वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने अजीत जोगी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि अजीत जोगी भाजपा की बी टीम है. किसानो के मामले में लगाए जा रहे आरोप निराधार है. उनका कहना है कि यह केवल लोकसभा चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है.

सूबे में किसानों के कर्ज माफी को लेकर सिसायत गरमाने लई है. अब किसानों के कर्ज माफी को लेकर जोगी कांग्रेस सत्ताधारी दल कांग्रेस पर हमलावर हो रही है.