उज्जैन के डॉक्टर बाप-बेटे के खिलाफ कोरोना फैलाने का केस दर्ज
उज्जैन
बड़नगर में पेशे से डॉक्टर (doctor) बाप-बेटे के खिलाफ पुलिस ने कोरोना फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. गुप्ता हॉस्पिटल के संचालक दिलीप गुप्ता सहित अस्पताल स्टाफ के तीन सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए है. आरोप है कि होम क्वारेंटीन किए जाने के बाद भी डॉ दिलीप गुप्ता और उनके बेटे अंशुल गुप्ता मरीज़ों का इलाज करते रहे. इस दौरान 130 से ज़्यादा मरीजों का उन्होंने इलाज किया.
बड़नगर के गुप्ता हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के संचालक डॉक्टर दिलीप गुप्ता और अंशुल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उन पर लापरवाही बरतने, निर्देशों की अवहेलना करने और कोरोना संक्रमण फैलाने के मामले में पुलिस थाना बड़नगर में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इसी साल 20 अप्रैल को इलाज के दौरान राजकुमार वेद नाम के मरीज़ की मृत्यु गुप्ता अस्पताल में हो गयी थी.
उसके बाद एसडीएम एकता जायसवाल ने डॉ गुप्ता को निर्देश दिया था कि वो और उनका स्टाफ क्वारेंटीन रहे. इस दौरान पेशेंट्स का इलाज नहीं करें. प्रशासन के इस निर्देश के बाद भी डॉ गुप्ता और उनका बेटा अपना नर्सिंग होम चलाते रहे. वो रोज की तरह पेशेंट्स देखते रहे. इस गैर जिम्मेदाराना हरकत के कारण कोरोना संक्रामण फैल गया. डॉक्टर दिलीप गुप्ता और डॉक्टर अंशुल गुप्ता की इस करतूत के कारण इन दोनों के विरुद्ध धारा 188, 269, 270, 271 ipc में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
bhavtarini.com@gmail.com 
