ऐक्ट्रेस सरबंती चटर्जी ने थामा बीजेपी का झंडा, लड़ सकती हैं चुनाव
कोलकाता
जानीमानी बांग्ला फिल्म अभिनेत्री सरबंती चटर्जी सोमवार को बीजेपी में शामिल हुईं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर घोष ने कहा कि हम सरबंती चटर्जी का अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं। बताया जा रहा है कि इस विधानसभा चुनावों में सरबंती घोष को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी कलाकार बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। इनमें टीएमसी सांसद नुसरत जहां के करीब यश दासगुप्त का नाम प्रमुख है। सरबंती बांग्ला फिल्मों का जाना माना चेहरा हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
