कृष्णा अभिषेक ने 'रंग बरसे' पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

कृष्णा अभिषेक ने 'रंग बरसे' पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

कपिल शर्मा के कॉमिडी शो पर भी होली का खुमार चढ़ गया है। शो में सभी लोगों ने जमकर मस्ती की। सपना का रोल प्ले करने वाले कृष्णा अभिषेक ने अमिताभ बच्चन के गेटअप में सभी को चौंका दिया और उन्हीं के हिट गाने 'रंग बरसे' पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।
'द कपिल शर्मा शो' में एक होली स्पेशल सीक्वेंस शूट किया गया था। इसी सीक्वेंस के लिए कृष्णा अभिषेक अमिताभ बच्चन बने। कृष्णा ने जिस तरह बिग बी को कॉपी किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। शो में जज बनीं अर्चना पूरण सिंह ने एक विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों 'रंग बरसे' पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। विडियो के साथ ही अर्चना पूरण सिंह ने होली की शुभकामनाएं भी दीं।

कपिल के शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजोल, श्रुति हासन, नीना कुलकर्णी, शिवानी रघुवंशी और संध्या महात्रे के अलावा कई और ऐक्ट्रेसेस पहुंचीं। सभी ने शो में खूब मस्ती की और दिलचस्प किस्से भी सुनाए।