गर्लफ्रेंड के लिए रणबीर कपूर बने फोटोग्राफर, सामने आई तस्वीर

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग बुल्गारिया में कर रहे है। सेट से आ रही दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में आलिया ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी फ्रेंड के साथ पोज देती नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है-'the view and her too.. ?photo credit - RK'। जानकारी के लिए बता दें कि इस तस्वीर में आलिया के साथ उनकी दोस्त आकांक्षा है और ये तस्वीर रणबीर कपूर ने क्लिक की है। तस्वीर में आप आलिया और आकांक्षा को खिड़की से बाहर झांकते देख सकते हैं।

बता दें कि अयान मुखर्जी निर्देशिक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया-रणबीर पहली बार साथ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के अनुसार, नागार्जुन काफी लंबे वक्त से हिन्दी फिल्म में कमबैक की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन बेहतरीन किरदार नहीं मिल पाने की वजह से उन्होंने किसी फिल्म में काम करने की हामी नहीं भरी थी।