गांव में फंसीं रतन राजपूत लौटीं घर, कैसे कट रहा है उनका वक्त
पिछले करीब दो महीनों से लॉकडाउन में बिहार के एक गांव में फंसीं ऐक्ट्रेस रतन राजपूत अब अपने गांव लौट चुकी हैं। होमटाउन पटना में आते ही रतन ने सेल्फ क्वॉरंटीन कर लिया। रतन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने घर पटना पहुंच चुकी हैं और सेल्फ क्वॉरंटीन में हैं।
रतन ने बताया कि क्वॉरंटीन में वह कुछ भी नहीं कर रही हैं और न ही किसी से मिली हैं। बल्कि घर में रहते हुए भी वह घरवालों से दूर हैं और बहुत सावधानियां बरत रही हैं। रतन राजपूत ने बताया कि वह मां-पापा से वीडियो कॉल पर ही बात कर रही हैं।
बता दें कि रतन राजपूत का गांव बिहार की उस जगह से 4 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां रतन राजपूत लॉकडाउन में फंसी हुई थीं। रतन राजपूत अपने पापा के घर में सेल्फ क्वॉरंटीन हुई हैं। उन्होंने बताया कि जहां वह क्वॉरंटीन हैं, उस घर के ऊपर उनका अपना घर है और नीचे पापा का फ्लैट।
bhavtarini.com@gmail.com 