चुनावी रण में घमासान मचा: बंगाल की जनता ममता बनर्जी के 'विसर्जन' के लिए तैयार: दिलीप घोष
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में घमासान मचा हुआ है। ममता बनर्जी पर हमले के बाद अब वहां की राजनीति ने नई करवट ले ली है। इन सब के बीच बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने शनिवार को टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग इस चुनाव में ममता बनर्जी के विसर्जन के लिए तैयार हैं। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की चोट का जनता पर इसका कोई असर नहीं है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं।
ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है, अब उनके पास स्टार प्रचारक भी नहीं हैं। वो घबराई हुई हैं, नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों की सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। घोष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हमने चुनाव के पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों पर फैसला किया है। हम अगले तीन चरणों के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा करेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने बयान देते हुए कहा कि बंगाल के लोग इस बार ममता बनर्जी के विसर्जन के लिए तैयार हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
