जबलपुर में एसएएफ 6वीं बटालियन में पुलिस स्मृति दिवस, प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों को किया नमन
जबलपुर
कर्तव्य परायणता और राष्टÑ व समाज की सुरक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। जबलपुर में एसएएफ की 6 वीं बटालियन परिसर में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में एसएएफ आईजी चंचल शेखर ने कहा कि ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मी आज पूरे महकमे के प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। उन्होने कहा कि पुलिस और उसके सुरक्षा बल हर पल ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर समाज की रक्षा का दायित्व निभाते हैं।
कोरोना संकट काल में जवानों ने घर-परिवार की फिक्र किए बगैर कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में आईजी जबलपुर जोन भगवत सिंह चौहान,एसएएफ 6 वीं बटालियन के कमांडेंट आईपीएस रुडोल्फ अलवारेस, जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एसआरपी सुनील जैन सहित सभी एएसपी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
bhavtarini.com@gmail.com 