जल्द ही जनता का मोह भूपेश सरकार से भंग हो जाएगा: अमित जोगी

जल्द ही जनता का मोह भूपेश सरकार से भंग हो जाएगा: अमित जोगी

रायपुर 
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि जो लोग कांग्रेस पार्टी में वापसी कर रहे हैं, वे छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ लोगों के लिए संघर्ष करने की जगह सत्ता-सुख भोगना चाहते हैं.

मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं उन लोगों को सलाम करता हूं जो आज भी तमाम प्रलोभन और प्रताड़ना के बावजूद हमारे साथ जुड़े हैं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जल्द ही जनता का मोह इस सरकार (भूपेश सरकार) से भंग हो जाएगा क्योंकि जो वादे उन्होंने हमारे ‘शपथ-पत्र’ से चुराए हैं उन्हें पूरा करने के लिए न तो इनके पास नीति है और न ही नीयत है. आने वाला भविष्य प्रदेश के एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस का ही होगा'

बताते चलें कि हाल ही में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं ने कांग्रेस में वापसी की है. वहीं, पार्टी के कई पदाधिकारी कांग्रेस में आने की तैयारी में जुटे हुए हैं.