नगर पंचायत प्रेमनगर के लिए रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त

सूरजपुर
जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेश पर रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर (नगरपालिका) के नियुक्ति के लिए प्रदश्र की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 12, सहपठित नियम 14 के प्रावधानों के तहत नगर पंचायत प्रेमनगर के आम निर्वाचन 2021 के लिए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने रिटर्निंग आॅफिसर पुष्पेन्द्र शर्मा, अनुविभागिय अधिकारी (रा.) सूरजपुर, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर के. सी. जाटवर नायब तहसीलदार प्रेमनगर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत प्रेमनगर को नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 की मतगणना के लिये भी रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर रहेंगे।