पांचों राफेल विमान अंबाला एयरबेस में लैंड, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को दी बधाई, दिया गया वाटर सैल्यूट
नई दिल्ली/अंबाला
भारतीय वायुसेना की शक्ति में आज बढ़ोतरी हुई है. फ्रांस से उड़ान भरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय जमीन पर पहुंच गए हैं. हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया. इस दौरान वायुसेना चीफ RKS भदौरिया भी मौजूद रहे. फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की ये पहले खेप है. इन विमानों ने मंगलवार को फ्रांस से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में रुके और बुधवार दोपहर को अंबाला पहुंचे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ट्वीट कर वायुसेना को बधाई दी गई. राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का मिलना वायुसेना के इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव होगा और दुश्मन नज़र डालने से पहले कई बार सोचेगा. बता दें कि ये राफेल विमान को अभी आधिकारिक रूप से वायुसेना में शामिल नहीं किया गया है, इंडक्शन के लिए अलग से पूरी सेरेमनी होगी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया राफेल का टचडाउन का वीडियो. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर राफेल विमान के लैंड होने की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने वायुसेना को बधाई दी. पांचों राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर लैंड कर चुके हैं. UAE से उड़ान भरने के बाद दोपहर 3.00 बजे के करीब अंबाला के एयरबेस पर विमान लैंड हुए. पांचों राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस के पास पहुंच गए हैं. अब से चंद मिनटों में सभी विमानों की लैंडिंग होगी. अंबाला के इस एयरबेस पर अब से कुछ देर में राफेल लड़ाकू विमान की लैंडिंग होगी. वायुसेना प्रमुख भी अंबाला एयरबेस पहुंच गए हैं, अब से कुछ देर में राफेल की लैंडिंग यहीं पर होगी.
राफेल लड़ाकू विमान मुंबई एयरस्पेस में पहुंच गए हैं, यानी अब सिर्फ एक घंटे से भी कम का वक्त है जब राफेल विमान अंबाला में लैंड होंगे. राफेल विमान भारतीय वायुसीमा में दाखिल हो गए हैं, UAE से उड़ान भरने के बाद अंबाला के लिए ये रवाना हो चुके हैं. कंट्रोल रूम ने इन पांचों विमानों का स्वागत किया और बेस्ट ऑफ लक कहा.
bhavtarini.com@gmail.com 
