पुलिया निर्मांण में लगी मशीनों को नक्सलियों ने आग लगाई
नारायणपुर
बस्तर क्षेत्र में अपने प्रभाव को कायम रखने के लिए नक्सली लगातार हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वे यहां अधोसंरचना विकास का विरोध करते हैं और निर्मांण कार्य में लगे वाहनों और मशीनों को आए दिन आग के हवाले कर देते हैं। नारायणपुर जिले के ओरछा में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया। वहां उन्होंने पुलिया के निर्मांण कार्य में लगी मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया।
इस पुलिया का निर्मांण वन विभाग द्वारा यहां कराया जा रहा है। नक्सली लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि देश शाम बड़ी तादात में नक्सली यहां पहुंचे और मशीन में आग लगाने के साथ-साथ निर्मांण कार्य को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके साथ ही नक्सलियों ने यहां लोकतंत्र विरोधी नारे लगाए और पर्चे फेंकर ग्रामीणों को निर्मांण कार्य से दूर रहने की धमकी दी। नक्सलियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की खबर नारायणपुर पहुंचते ही यहां से डीआरजी की टीम घटना स्थल के लिए रवाना की गई है। क्षेत्र में नक्सलियों के जमावड़े की आशंका के मद्देनजर सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 