मंत्रिमंडल में प्रहलाद की फिर वापसी
आज सुबह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई, जिसमें प्रदेश से प्रहलाद पटेल को मंत्री बनाए जाने का निर्णय हुआ। गौरतलब है कि दमोह सांसद प्रहलाद पटेल मध्यप्रदेश के बड़े ओबीसी-लोधी नेता माने जाते है। पटेल पैदल नर्मदा यात्रा भी कर चुके हैं। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी की अटल सरकार के समय केंद्रीय मंत्री रहे हैं वे 2014 और 2019 के चुनाव में लोधी और ओबीसी वोटों को भाजपा के पक्ष मेें कन्वर्ट करने में सफल रहे जिसका फल उन्हें मंत्री पद के रूप में मिला है। मोदी कैबिनेट में शामिल होने के लिए नंद कुमार सिंह चौहान, गणेश सिंह और राज्यसभा सदस्य प्रभात झा के नामों पर भी विचार किया गया था।
bhavtarini.com@gmail.com
