मुख्यमंत्री द्वारा 119 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण !

हरदा /सिराली/खिरकिया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हरदा जिले में कहा कि सिराली को नगर परिषद बनाया जायेगा और यहाँ महाविद्यालय भवन का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने रहटगाँव में महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ,आज सिराली और खिरकिया में 119 करोड़ के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि-पूजन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हरदा में 100 सीटर बालिका छात्रावास और 100 सीटर बालक छात्रावास, निर्वाचन विभाग के 1500 ईवीएम गोडाउन का भूमि-पूजन किया। इसी के साथ, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मांदला, पीपल्या, मोरगढ़ी, शासकीय हाई स्कूल रामटेकरेयत हायर सेकेण्डरी मॉडल स्कूल चेकड़ी, बालिका छात्रावास चारुवा, शासकीय हाई स्कूल भवन जटपुरामॉल, शासकीय हायर सेकेण्डरी कन्या स्कूल सिराली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापुरा, सोडलपुर, सोनतलाई, हंडिया, रहटगाँव, टिमरनी और धौलपुरकलां के भवनों का शिलान्यास किया।


देर रात, हरदा में जन आशीर्वाद रैली का आगमन हुआ। यहां भी बड़े हुजूम के बीच मुख्यमंत्री द्वारा विकास हेतु 79 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान हरदा में पुष्पवर्षा कर एवं दीप जलाकर रैली का स्वागत किया गया।

सिराली/खिरकिया रैली कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, सांसद श्री प्रभात झा एवं श्रीमती ज्योति धुर्वे, अध्यक्ष म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड डाॅ. हितेष वाजपेयी,विधायक श्री संजय शाह,पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, नपाध्यक्ष हरदा श्री सुरेन्द्र जैन,श्री अमरसिंह मीणा, सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।