मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हर भारतीय को सैनिकों पर गर्व

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) पहुंचकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मेमोरियल की विजिटर्स बुक पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय समर स्मारक भारत के वीर सैनिकों को गौरव गाथा का जीवंत चित्रण है।भारतीय को सैनिकों के शौर्य पराक्रम पर गौरव की अनुभूति होती है।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्थल का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हुआ है। ये राष्ट्रीय पुलिस स्मारक वीर सैनिकों की 1947 से लेकर अब तक की शौर्य गाथा को दर्शाता है। ये स्थल तीनों सेनाओं के शौर्य और पराक्रम का अद्भुत मेल है। इस स्थल से वर्तमान और भविष्य में लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाये रखने में हमारे पुलिस बल की बड़ी भूमिका है। हमारे इन वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान के कारण ही हम देश की बाहरी सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा को भी और देश के अंदर कानून का राज स्थापित कर पाने में सफल हो पाते हैं।
पीएम का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों स्थलों में वीर जवानों को नमन और श्रदांजलि देने का मुझे पहली बार अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रेरणादायी स्थल पर वीर जवानों की स्मृति बनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। सीएम ने एनडीएमसी नर्सरी चाणक्यपुरी में जाकर आंवले का पौधा रोपा।