रणवीर सिंह ने लंदन में महिलाओं के साथ दिया पोज

रणवीर सिंह ने लंदन में महिलाओं के साथ दिया पोज

धर्मशाला में ट्रेनिंग और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के साथ समय बिताने के बाद अब रणवीर सिंह '83' की पूरी कास्‍ट के साथ लंदन में हैं। यहां फिल्‍म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

इस बीच रणवीर को शहर में घूमते हुए स्‍पॉट किया गया। उनकी एक तस्‍वीर भी सामने आई है जिसमें लंदन की प्‍यारी महिलाओं के बीच घिरे हुए हैं। अपने स्‍टाइल के लिए मशहूर रणवीर यहां रेड अटायर में नजर आ रहे हैं। वहीं, महिलाएं ऐक्‍टर के साथ फ्रेम शेयर कर काफी खुश दिख रही हैं।


बात करें फिल्‍म की तो '83' एक स्‍पॉर्ट्स ड्रामा है जो कि 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत पर बेस्‍ड है। यह फिल्‍म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्‍म की शूटिंग का एक हिस्‍सा ग्‍लासगो के लोकल क्रिकेट क्‍लब में फिल्‍माया गया। इसके अलावा डलविच कॉलेज, एडिनबर्ग क्रिकेट क्‍लब, नेविल ग्राउंड और ओवल क्रिकेट ग्राउंड जैसी मशहूर लोकेशन्‍स पर भी शूटिंग होनी है।

रणवीर सिंह के अलावा फिल्‍म में साकिब सलेम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, एमी विर्क और साहिल खट्टर जैसे ऐक्‍टर्स भी नजर आएंगे।