राजधानी सहित देशभर के प्रोफेसरों से केन्द्रीय मंत्री पोखरियाल से करेंगे सवाल जवाब
भोपाल
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच राजधानी समेत देशभर के प्रोफेसर को काफी शिकायतें हैं। इसको लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक 14 मई को दोपहर 12 बजे विवि व कॉलेज प्रोफेसरों से वेबिनार पर चर्चा करेंगे। वेबिनार में देशभर के प्रोफेसर उनसे उनके फेसबुक पेज या ट्विटर के जरिए जुड़ सकते हैं। प्रोफेसर उनसे अपने सवाल भी पूछ सकते हैं।
सवाल पूछने के लिए प्रोफेसरों को ट्वीट करना होगा। प्रोफेसरों के साथ आयोजित किए जाने वाले इस वेबिनार कार्यक्रम को लेकर एचआरडी मंत्री ने कर जानकारी दी। उन्होंने कहा हमारे दिल में प्रोफेसरों के लिए हमेशा के विशेष स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि अगला वेबिनार शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रोफेसरों की समस्याएं व सुझाव सुने जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 5 मई को एचआरडी मंत्री ने देशभर के छात्रों से वेबिनार के जरिए लाइव संवाद किया था। इस मौके पर उन्होंने कई छात्रों के सवालों का जवाब दिया था। इस वेबिनार में ही उन्होंने जेईई मेन और नीट 2020 परीक्षाओं की डेट का ऐलान किया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
