लापरवाही पर गिरी गाज, 4 कर्मचारी सस्पेंड, 3 का एक सप्ताह का वेतन काटने का आदेश

ग्वालियर
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने वाले चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर किया गया है। साथ ही तीन कर्मचारियों के सात दिन के वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। वहीं जिन अधिकारियों ने शिकायतों को नहीं देखा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। निगम कमिश्नर संदीप माकिन ने समीक्षा बैठक के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए।
दरअसल, ग्वालियर निगम को सर्वे में 16वां स्थान मिलने के बाद निगम कमिश्नर ने समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें 432 शिकायतों का निराकरण नहीं होना पाया गया था। नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर किया गया है। साथ ही तीन कर्मचारियों के सात दिन के वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
आरोप है कि इन्होंने सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। उनका निराकरण करने की बजाय शिकायतकर्ता को गुमराह करते रहे। आने वाले दिनों में नगर निगम में काम करने वाले उपायुक्त से लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है।ऐसी लोगों की सूची एक-दो दिन में आयुक्त के सामने पेश कर वेतन वृद्धि होने की सिफारिश की जाएगी।
इन्हें किया सस्पेंड
- विष्णु पाल
- प्रमोद अष्टपुत्रे
- सतेन्द्र उपाध्याय
इनका वेतन काटा
- पंकज मल्होत्रा
- पुनीत राजपूत
- बीएस भदौरिया