लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 38576 और निफ्टी 11579 पर

लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 38576 और निफ्टी 11579 पर

नई दिल्ली
आज के कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स  8.74  अंक यानि 0.02 प्रतिशत  बढ़कर  38,576.61  पर और निफ्टी 4.35 अंक यानि प्रतिशत 0.04  बढ़कर  11,579.95   पर  खुला। कल बाजार में दोपहर के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ा। सेंसेक्स में 354 अंकों की गिरावट आई  और इसी के साथ सेंसेक्स 1 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा है। वहीं निफ्टी 88 अंक फिसलकर 11600 के नीचे बंद हुआ था। बैंक निफ्टी भी करीब 310 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 29800 पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। 

ब्लॉक डील से दबाव में एचडीएफसी बैंक ने आज बाजार का मूड बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई। ब्लॉक डील के चलते एचडीएफसी बैंक आज दबाव में रहा। एचडीएफसी बैंक में 1 करोड़ शेयरों से ज्यादा शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील हुई। इसमें आज 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा के सौदे हुए। ये शेयर आज करीब 2 फीसदी नीचे बंद हुआ है।

10 पैसे कमजोर होकर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे की कमजोरी के साथ 69.21 के स्तर पर खुला है। हालांकि पिछले कारोबारी दिन यानि कल रुपये में मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 18 पैसे बढ़कर 69.11 के स्तर पर बंद हुआ था।