वीरा राणा राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
भोपाल
सीनियर आईएएस अफसर वीरा राणा को राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। अभी वे खेल और युवा कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (एसीएस) थीं। राणा को वीएल कांताराव के स्थान पर जिम्मेदारी दी गई है। कांताराव के प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के बाद से ये पद खाली हो गया था। फिलहाल, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार तोमर प्रभारी के तौर पर इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वीरा राणा को ऐसे समय में राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था, जब प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना हैं। अब वे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशन में काम करेंगी। इसके अलावा, चुनाव वाले इलाकों में आचार संहिता का पालन कराने से लेकर जरूरी प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
वीरा राणा 1988 बैच की आईएएस अधिकारी
इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे वीएल कांताराव के निर्देशन में मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लिए प्रदेश सरकार से तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल बुलाया था। इसमें भारत निर्वाचन आयोग ने वीरा राणा के नाम पर मंजूरी दी है। राणा इसके पहले प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
bhavtarini.com@gmail.com

