सबसे फिट सिलेब्रिटी में से एक हैं अक्षय कुमार
अपने समकालीन ऐक्टर्स की तुलना में अक्षय कुमार दिन-दिन और ज्यादा यंग और फिट होते जा रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं 52 साल की उम्र में भी अपनी वेल टोन्ड बॉडी और फिटनेस के जरिए अक्षय कुमार, किसी प्रफेशनल ऐथलीट को भी मात दे सकते हैं। अक्षय आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट विडियोज शेयर करते रहते हैं जिसके जरिए वह दुनियाभर में अपने फैंस और फॉलोअर्स को फिट और हेल्दी रहने के टिप्स देते रहते हैं।
स्टेरॉयड, प्रोटीन शेक या प्रोटीन पाउडर से परहेज
इन दिनों बड़ी संख्या में यंगस्टर्स बॉडी बनाने के लिए इन्सैन्हर्स, प्रोटीन शेक्स और कई तरह के बॉडी बिल्डिंग पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्षय कुमार इन आर्टिफिशल चीजों का इस्तेमाल करने के पूरी तरह से खिलाफ हैं। अक्षय की मानें तो इन बॉडी बनाने और बढ़ाने वाले इन आर्टिफिशल चीजों का सेवन करने पर आपकी मांसपेशियां बन तो जाएंगी लेकिन एक्सर्साइज न करने पर एक महीने के अंदर ही खत्म भी हो जाएंगी। लिहाजा नैचरल चीजें खाएं, दूध पिएं, सब्जी खाएं, शकरकंद, ब्राउन राइस आदि का सेवन करें।
शाम में 7 बजे के बाद कुछ नहीं खाते अक्षय
अक्षय की मानें तो हेल्दी और फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी डायट और खाने पर कंट्रोल करें। यही वजह है कि अक्षय कुमार शाम में साढ़े 6-7 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते। इसकी वजह ये है कि शरीर को खाना पचाने के लिए 3 से 4 घंटे का वक्त चाहिए इसलिए अक्षय सोने से 4 घंटे पहले ही खाना खा लेते हैं। अक्षय कहते हैं अगर आपको 7 बजे के बाद भूख लगे तो आप एग वाइट की भुर्जी या ऑमलेट खा लें या फिर सूप पी लें। लेकिन कार्ब्स बिलकुल न खाएं।
इन चीजों को खाने की सलाह देते हैं अक्षय
अक्षय कहते हैं ब्राउन राइस खाना चाहिए क्योंकि यह गुड कार्बोहाइड्रेट होता है जो आपकी मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही अखरोट, क्रैनबेरी, बादाम, दूध इन चीजों का सेवन करें और हर हाल में प्रोसेस्ड फूड से दूर ही रहें। अक्षय कहते हैं कि वह हमेशा नैचरल चीजें ही खाते हैं और लैब में तैयार की गई आर्टिफिशल चीजों से दूर ही रहते हैं।
जिम में वेट उठाने की बजाए अपने शरीर का वेट उठाएं
अक्षय कुमार कहते हैं कि वह बिलकुल भी वेट नहीं उठाते क्योंकि वह जिम में जाकर वेट ट्रेनिंग करने और वेट्स उठाने की बजाए अपने शरीर का वजन उठाने में यकीन रखते हैं। यही वजह है कि वह पेड़ पर चढ़ना और झूला झूलना पसंद करते हैं। हालांकि जिम में वेट ट्रेनिंग करने वालों को अक्षय की सलाह यही है कि किसी प्रॉपर इंस्ट्रक्टर की देखरेख में ही वेट ट्रेनिंग करें वरना शरीर को हानि हो सकती है।
bhavtarini.com@gmail.com 