सांसद लालवानी ने ली कोरोना वायरस के संबंध मे समीक्षा बैठक
इन्दौर
सांसद शंकर लालवानी अध्यक्षता में आज रेसीडेंसी सभाकक्ष में कोरोना वायरस की तैयारियों को लेकर इंदौर जिले में किस तरह की स्थिति है इसकी समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम, विमानतल प्रबंधन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, एनवाईए प्रबंधन प्रबंधन, रेलवे, स्वास्थ्य प्राइवेट बस एसोसिएशन, आदि प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सांसद लालवानी ने सभी विभागों से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। विमानतल अधीक्षक आर्यमा सान्याल ने बताया कि 28 जनवरी 2020 से भारत शासन द्वारा दिए जा रहे सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। बाहर से आने वाले यात्रियों से सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाए जा रहे हैं तथा मार्च से थर्मल स्क्रीनिंग भी प्रारंभ की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की गई आईसी सामग्री सभी टर्मिनल्स पर लगाई गई है। जिससे कि सभी यात्रियों को कोरोना वायरस से संबंधित सही जानकारी मिल सके।
बैठक में नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर आगामी आदेश तक चिड़ियाघर बंद कर दिए गए हैं तथा संचालित सभी सिटी बसों की साफ-सफाई पर अतिरिक्त ध्यान दिया जा रहा है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारीमती नेहा मीना ने बताया कि की कोचिंग क्लासेस तथा स्कूल के बाद चलने वाली क्लासेस के लिए भी प्रशासन शीघ्र एडवाइजरी जारी करेगा।
रेलवे ने अपने प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी एसी कोचेस से कंबल हटा लिए गए हैं। यात्रियों को अपने कंबल स्वयं लाने होंगे तथा पर्दे हटाने का काम भी प्रारंभ किया जा रहा है। कोचेस की साफ सफाई का अतिरिक्त ध्यान रखा जा रहा है तथा घोषणाओं के माध्यम से एवं आई सी सामग्री के प्रचार-प्रसार द्वारा यात्रियों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी जा रही है। प्राइवेट बस एसोसिएशन ने बताया कि वे भी यात्रियों को कंबल प्रदान नहीं करेंगे तथा बसों की साफ सफाई अतिरिक्त रूप से की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। आवश्यकता पड़ने पर 130 बिस्तरों का पर शहर से बाहर निजी अस्पताल तैयार है तथा 500 बिस्तर का हज हाउस भी आइसोलेशन के लिए तैयार किया जाएगा। साथी ही साथ विभाग प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यालयों न्यायालयों, एयरपोर्ट, स्कूल, आंगनवाड़ी ,ग्राम, आरोग्य, केंद्र, रेलवे स्टेशन, सिटी बसेज में प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित कर रहा है। विभाग पहले ही मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर चुका है। साथ ही साथ जनता के हित के लिए मिलने वाली एडवाइजरी को प्रेस नोट के माध्यम से जनता तक सतत पहुंचाया जा रहा है।
बैठक में डीनएमजीएम मेडिकल कॉलेज डॉ ज्योति बिंदल ने कहा कि लोगों से यह अनुरोध है कि यदि वे स्वस्थ है तो मास्क का प्रयोग ना करें केवल व ही व्यक्ति जोकि सर्दी जुकाम से पीड़ित है मास्क का प्रयोग करें सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जनहित में सभी तरणताल तथा वाटर पार्क बंद किए जाने चाहिए। और वह सोशल मीडिया हैंडलर से भी बात करेंगे भ्रामक खबर लोगों तक ना पहुंचे इसके साथ ही साथ आगामी त्यौहारों को देखते हुए सामाजिक संगठनों से भी इस संबंध में चर्चा करेंगे। उन्होंने सभी विभागों को हर स्तर पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
bhavtarini.com@gmail.com 
