साल में एक ही बार होगी नीट 2021 की परीक्षा: शिक्षा मंत्री
नई दिल्ली
नीट परीक्षा 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि नीट 2021 की परीक्षा साल में सिर्फ एक बार ही होगी। रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा है कि 2021 में नीट (यूजी) की परीक्षा केवल एक बार एनटीए द्वारा संचालित की जाएगी। एनटीए ने सूचित किया है कि उन्हें इस संबंध में कोई ज्ञापन नहीं मिला है। असल में कई दिनों से इस बात की अफवाह आ रही थी कि साल में 2 बार नीट 2021 की परीक्षा होगी। असल में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की जेईई मेन्स साल में 4 बार आयोजित करने की घोषणा के बाद नीट की परीक्षा को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार की ऐसी कोई भी योजना नहीं है। मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा साल में सिर्फ एक ही बार होगी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, नीट-2021 की परीक्षा एक बार ही आयोजित कराई जाएगी। कोरोना को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्श से शिक्षा मंत्रालय के तहत एनटीए नीट की परीक्षा आयोजित करवाती है।
नीट 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म कब होंगे जारी और कहां मिलेंगे? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी परीक्षा 2021 का आयोजन एक अगस्त 2021 से होगा। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in पर 12 मार्च को ये नोटिस दिया गया था। नीट 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। हालांकि ये कब से जारी किए जाएंगे किसी कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। एप्लीकेशन फॉर्म वेबसाइट nta.ac.in पर जारी किए जाएंगे। इसी वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई करने होंगे। नीट 2021 के लिए ऐसे भरें एप्लीकेशन फॉर्म? 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं 2. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें 3. इसके बाद मांगी गई जरूरी डीटेल्स फिलअप करें और लॉगइन क्रेडेंशियल जनरेट करें 4. इसके बाद आपको नीट 2021 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको लॉगइन करने का आप्शन आएगा, उसके लॉगइन करें 5. मांगी गई जरूरी डीटेल्स को एप्लीकेशन फॉर्म में भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद, फॉर्म सबमिट करें। साल में एक ही बार होगी नीट 2021 की परीक्षा: शिक्षा मंत्री
bhavtarini.com@gmail.com

