दुर्ग में 17, बलौदाबाजार में मिले 11 नए कोरोना पाजिटिव

दुर्ग में 17, बलौदाबाजार में मिले 11 नए कोरोना पाजिटिव

भी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी

रायपुर, दुर्ग जिले में 8 बीएसएफ जवान तथा 9 ग्रामीण क्षेत्र व 11 बलौदाबाजार जिले से कोरोना पॉजिटिव मरीजें की पहचान की गई। इन सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। दुर्ग शासकीय क्वॉरंटीन सेंटर सेक्टर 3 एवं सेक्टर 4 के प्रभारी तथा जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि आज जिन 17 मरीजों की पहचान की गई है उसमें 8 जवान बीएसएफ के है वहीं खर्रा बोरी के 4 मरीज शामिल है जिसमें 2 महिला व दो पुरुष है। इसी प्रकार नंदिनी नर्सिंग होम धमधा से दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है जबकि दो पुरुष मरीज बाजारपारा धमधा से हैं। एक महिला मरीज बरहापुर दुर्ग से है। बलौदाबाजार जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज दोपहर तक जिले में 11 नये मरीजों की पहचान की गई जिसमें 3 भाटापारा, 5 पलारी नगर एवं 1 कसडोल नगर से है। अन्य 2 मरीज गांवों से हैं जिसमें 1 मरीज पलारी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बलौदी एवं 1 मरीज बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मनपसार से संबंधित हैं।