18 बोतल शराब जप्त
भोपाल
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे ने विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले के आबकारी अमले को निर्देश दिए थे कि शराब के अवैध परिवहन, विक्रय एवं भंडारण के विरूद्ध विशेष मुहिम चलाई जाये। सहायक आयुक्त आबकारी श्री मनीष खरे द्वारा आबकारी अमले एवं आबकारी मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, जिससे मदिरा जप्ती की कार्रवाईयां हो रही हैं।
स्थानीय कोलार रोड स्थित सर्वधर्म पुल के पास से आज एक मारूति अर्टिगा वीडीआई क्रमांक एम.पी.04 सीजे 9787 से 06 बोतल जॉनी वॉकर रेड लेबल एवं 12 बोतल किंगफिशर अल्ट्रा बीयर जप्त की गई। आबकारी अमले की सक्रियता से हुई इस कार्रवाई में आरोपी रोहित सोलंकी वल्द श्री लक्ष्मीनारायण निवासी 86 बंजारी कालोनी, कोलार रोड भोपाल के विरूद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(अ) के तहत प्रकरण कायम किया गया।
bhavtarini.com@gmail.com 
